Google Find My Device Application से Android डिवाइस को हम कैसे ढूंढ सकते है ?

  • Post author:
  • Reading time:9 mins read
5/5 - (14 votes)

Android डिवाइस अगर खो जाए तो हम क्या कर सकेंगे ?

आप अपने खोये हुए Android डिवाइस मे रिंग टोन बजा सकते है। अगर आप चाहते हो की आपके फोन मे जो डेटा है वह डेटा कोई अंजान व्यक्ति के पास न जाए, तो आप अपने खोये हुए डिवाइस मे से मौजूदा डेटा बेस को हमेशा के लिए मिटा सकते हो। आपके Android डिवाइस का लोकेशन भी पता कर सकते है। 

क्या आपका Android Phone, Tablet  या  Wear OS Watch खो गई है?

आपको अपना Android डिवाइस ढूंढना है, तो आप गूगल के द्वारा दि गई इस सुविधा से अपने खोये हुये Android Device को ढूंढ सकते है।

Google_Find_My_Device_Application
Google_Find_My_Device_Application

इस सुविधा को उपयोग मे लेना हो तो आपको अपने Android डिवाइस मे इस गूगल Application को इन्स्टाल करना होगा।

Google-Find-My-Device एप्लिकेशन को मोबाइल मे ही Download करने के बाद उस एप्लिकेशन को हमारे एन्डरोइड मोबाइल मे install कैसे करेंगे? 

(1) ज़्यादातर इस समय आने वाले फोन मे यह एप्लिकेशन को मोबाइल कंपनी के द्वारा Android डिवाइस मे पहले से इन्स्टाल किया हुआ होता है। अगर हमारा Android डिवाइस थोड़ा पुराना होगा तो हमारे डिवाइस मे यह एप नहीं होगी।

(2) अगर एप नहीं है तो इसके लिए हमे अपने गूगल प्ले स्टोर को खोलना है, और उसमे हमे Google-Find-My-Device सर्च बार के अंदर टाइप करना है, Google LLC  की एप Google Find My Device की एप मिल जाएगी, हमे इस एप को इन्स्टाल कर लेना है।  

(3) हमे इन्स्टाल कर लेने के बाद इस एप मे हमारा गूगल का अकाउंट(खाता) सेट कर लेना होता है। हमने इसके साथ जो भी ईमेल अकाउंट सेट किया हो उसे आप अच्छी तरह से याद रखे।

(4) उस ईमेल का पासवर्ड अच्छी तरह से याद रखे। अगर आप का ईमेल टू वे वेरिफिकेशन वाला है तो इस ईमेल का पासवर्ड रीसेट करने के हेतु बैक अप फोन नंबर और बैक अप कोड को आप किसी सुरक्षित जगह पर लिख सकते है।   

(5) Google Find My Device एप्लिकेशन मे गूगल अकाउंट को रजिस्टर कर लेने के बाद हमे हमारे फोन की Settings > Security > Device Administrator > Personal > Find My Device : मे जा कर Allow Find My Device to lock or erase a lost device को अनुमति (ऑन करना) दे देनी होगी।  

(हमने ऊपर दी गई सेटिंग लोकेशन हमारे फोन मे से ली हे, आपके फोन मे यह सेटिंग मे कुछ बदलाव हो सकते है, इस लिए आप इस ऑप्शन को अपने तरीके से अपने मोबाइल फोन मे ढूंढ ले।)

(6) अब आपके Android डिवाइस मे सेटिंग मे जाकर लोकेशन जीपीएस सुविधा को चालू कर देना है।  

अब आपका Android डिवाइस सही तरह से सेट हो चुका है। इसके बाद अगर आपका Android डिवाइस कही पर खो जाता है, तो आपको ढूंढने के लिए Google Find My Device की वेबसाइट या एप्लिकेशन पर जाना होगा।

वेबसाइट पर जा कर आपको अपने ईमेल से साइन इन करना होगा, उसके बाद आप उसमे खोजना, लोक करना या फोन का पूरा डेटा को मिटाना कर सकोगे।

यह सुविधा तब काम करेगी जब हमारा Android डिवाइस नीचे दी गई स्थिति मे होगा :

(1) खोया हुआ Android डिवाइस चालू होना चाहिए।

(2) हमारे खोये हुए डिवाइस मे इंटरनेट की सुविधा डेटा/वाई-फाई चालू स्थिति मे होना चाहिए। 

(3) इस एप मे हमारा गूगल खाता साइन इन किया हुवा होना चाहिए।

(4) यह एप्लिकेशन हमने गूगल प्ले स्टोर मे इसी Email ID से साइन इन करके डाऊनलोड की होनी चाहिए।

(5) हमारे Android डिवाइस मे जीपीएस लोकेशन की सुविधा ऑन होनी चाहिए।

(6) Google Find My Device एप्लिकेशन की सुविधा को ऑन किया हुआ होन चाहिए। 

हमारा खोया हुआ डिवाइस ऊपर दी गई स्थिति मे होगा तो ही हम उसे इंटरनेट की मदद से ढूंढ कर लॉक कर सकते है, और उस डिवाइस मे मौजूदा सभी डेटा को मिटा भी सकते है।  

खोये हुए Android डिवाइस को ढूंढने के लिए क्या करे ?

कोम्प्यूटर या लेपटोप मे खोये हुए डिवाइस को कैसे ढूंढे :

(1) हमारा डिवाइस खो गया है, तो हमे अपने कंप्यूटर से https://android.com/find पर जाके अपने उस ईमेल आईडी से साइन इन करना है जो हमारे खोये हुए मोबाइल फोन या डिवाइस मे साइन इन था।

अगर आपने एक से ज्यादा Android डिवाइस मे अपने एक ही ईमेल आईडी से साइन इन किया हुआ है तो आपको यहा पर आपके सभी डिवाइस की लिस्ट दिखाई देगी, उसमे से आपका जो खोया हुआ डिवाइस है उसे आप को यहा सिलेक्ट करन है।  

(2)  यहा पर आपका डिवाइस सेट होने के बाद लेफ्ट सईड मे ऊपर आपकी डिवाइस की फोटो दिखाई देगी। आपको इसका जीपीएस लोकेशन मिल जाएगा।

(3) play Sound : जीपीएस लोकेशन मिल जाने पर आप वह जगह पर जा कर उस डिवाइस को ढूंढ सकते है, या फिर आप इसमे दी गई दूसरी सुविधा play Sound को उपयोग मे ले कर वह डिवाइस मे 5 मिनट तक रींग बजा कर उसे ढूंढ सकते है। यह सुविधा अगर आपका डिवाइस Salient mode पर भी होगा तब भी वह बजना शुरू कर देगा।    

(4) Secure Device : इस सुविधा मे आप उस खोये हुए डिवाइस मे एक मेसेज और साथ मे एक मोबाइल नंबर सेट कर सकते हो। अगर जिस किसी के पास यह डिवाइस आता है, तो वह व्यक्ति सीधा लॉक स्क्रीन के ऊपर से ही आपके सेट किए हुए फोन नंबर पर कॉल कर सकता है। और आपसे बात कर के आप उस डिवाइस को प्राप्त कर सकते हो।

(5) Erase Devise  : यह सुविधा आप नाम से ही जान गए होंगे इसको उपयोग मे लेने से पहले आपको यह जन लेना होगा की अगर हम यह सुविधा को उपयोग मे लेंगे तो हमारे डिवाइस मे से हमारा  पूरा का पूरा डेटा डिलीट हो जाएगा, यह हो जाने के बाद हम हमारे डिवाइस को सर्च नहीं कर सकेंगे।

यह सुविधा इस लिए दी गई है, क्यूंकी अगर आपका डिवाइस किसी अंजान व्यक्ति के हाथ मे चला जाए तो आपके डिवाइस मे से वह आपके डेटा को किसी गलत काम मे उपयोग मे भी ले सकता हो। इस लिए आप इस सुविधा को उपयोग मे लेकर अपने डिवाइस के डेटा को डिलीट कर सको।  

हम Android डिवाइस को एप्लिकेशन से कैसे ढूंढे :

(1) अगर हमारे पास कोमप्यूटर या लेपटोप न हो, तो हमे किसी दोस्त के Android डिवाइस को खोल कर उसमे से हम खोये हुए डिवाइस को ढूंढ सकते है।

(2) आपको Google Find My Device एप्लिकेशन किसी दोस्त के डिवाइस मे खोलकर देखना होगा अगर उस दोस्त का ईमेल आईडी पहले से साइन होगा तो आप उसमे दूसरा एक ऑप्शन Sign in as guest करके होगा उसमे आप अपने गूगल ईमेल आईडी से साइन इन कर लेना है।  

(3) यह कर लेने के बाद आप उसमे play Sound, Secure Device और Erase Devise  के ऑप्शन को उपयोग मे ले सकोगे। हमने जो कोम्प्यूटर या लेपटोप मे बताया है उसी तरह से इस एप्लिकेशन मे भी हमे करना है।  

यह Google Find My Device Application के बारे मे कुछ जानकारी हमारी टिम के द्वारा दी गई है। अगर आपको इस तरह के और भी आर्टिकल पढ़ना अच्छा लगता है, तो आप हमारी वेबसाइट को जरूर देखे।  

A 1 internet

यह वेबसाइट से हम आप के साथ इंटरनेट और कम्प्युटर नेटवर्किंग के साथ साथ सोशियल मीडिया, वेब एप्लिकेशन और स्मार्टफोन से जुड़ी बातों को साझा करना चाहते है। मै अमरीश कुमार हूँ, मैं एक कंप्यूटर हार्डवेयर और नेटवर्किंग पेशेवर हूँ। मैंने अब तक जो कुछ भी सीखा है और अनुभव किया है, वह सभी मैं इस वेबसाइट के माध्यम से आपके साथ साझा करना चाहूंगा।

Leave a Reply